चेन्नै। भारत कभी भी, किसी भी काल खंड में, किसी के पराक्रम से नहीं हारा। भारत सदैव हारा है तो अपने ही देश के जयचंदों के कारण। इस देश की मिट्टी में पता नहीं क्या है ; हजार भारत के लाल पैदा होते हैं, तो जौ में घून की तरह जयचंद भी पैदा हो जाते हैं।

कॉंग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टियां और हर बात में प्रधानमंत्री का विरोध करने वाले अपनी बगले झांक कर देखें की आज तक आपने देश के लिए किया क्या है? इसलिए अब एक बार फिर से कॉंग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों की पोल – पट्टी खोलनी पड़ेगी। अब उन पर भी कलम उठेगी जो युवा देश भक्ति का ढोंग रचा कर केवल विरोध का नारा लगते हैं।

मोदी सरकार की दूरदर्शिता देखिये ; चीनी सीमा पर किसे तैनात किया गया था ? बिहार और पंजाब रेजीमेंट के कमाड़ो को। कहावत है – एक बिहारी सौ पर भारी। भारत और चीन के बीच गलवान वैली में हुए हिंसक संघर्ष में ये कहावत एक बार फिर से चरितार्थ हुई। उन्होंने एक बार फिर से दिखाया है कि सीमा पर देश की सुरक्षा करने में उनका भी कोई तोड़ नहीं। बिहार रेजिमेंट ने एक बार फिर से बिहार का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

सोमवार जून 15 की शाम से, जब भारत के 3 इन्फेंट्री डिवीजन कमांडर अन्य अधिकारियों के साथ श्योक और गलवान रिवर वैली के वाई जंक्शन पर मौजूद थे। ईस्टर्न लद्दाख में दोनों ही देशों के बीच बातचीत होनी थी, लेकिन चीन ने पीठ में छुरा घोंप दिया।

16 बिहार रेजिमेंट को तैनाती के काम में लगाया गया था। भारतीय सेना के कहने के बाद भी भारतीय क्षेत्र से नहीं हट रहे थे। इसके बाद कर्नल संतोष बाबू लगभग 50 सैनिकों के साथ वहाँ चीनियों को ये कहने गए कि वे भारतीय क्षेत्र को खाली करें। चीनियों ने गलवान रिवर वैली में पीछे एक बैकअप टीम तैयार रखी थी। उसमें कम से कम 300-350 सैनिक थे। उनके पास पत्थर, लोहे के रॉड्स, लाठी – डंडे व अन्य नुकीले हथियार थे। वे हमले के लिए तैयार थे, आक्रामक थे, उन्होंने अचानक से हमला कर भी दिया। जब बिहार रेजिमेंट ने बदले की कार्रवाई की तो उनके छक्के छूट गए। जवानों पर लगातार पत्थर बरस रहे थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। तीन घंटों में बिहारी रेजिमेंट ने चीनी सेना को नाकों चने चबवा दिए। उनमें से कई मारे गए, कई घायल हुए। हमारे 20 जवान भी वीरगति को प्राप्त हुए। हमारे कुल 100 जवान थे, जिन्होंने 350 चीनी सैनिकों को परास्त किया। वह भी 17 धोखे से किए गए ट्रक दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त हुए। आखिरकार बिहार रेजिमेंट ने भारत की ज़मीन पर स्थापित चीनी तम्बुओं को उखाड़ फेंका। हमारे बलिदानियों के बारे में मोदी जी ने ठीक ही कहा – “वो मारते-मारते मरे हैं।”

अब मनमोहन सिंह मोदी जी को ज्ञान दे रहे हैं, मनमोहन सिंह 2004 से लेकर 2014 तक स्वयं प्रधानमंत्री के पद पर थे। 2009 से 2014 के बीच चीन ने पूरी लद्दाख के 640 स्क्वायर किलोमीटर के बड़े इलाके पर कब्ज़ा कर लिया था, मनमोहन सिंह की सरकार चीनी कब्जे पर एकदम चुप रही, और भारतीय सेना के भी हाथ बांधे रखे। उनके समय के रक्षा मंत्री ए के अंटोनी ने भारतीय सेना को खोखला कर दिया था। यह एक अलग विषय है। इस पर कभी पूरी कहानी लिखुंगा। वो अब मोदी जी को सिखा रहे है की चीन को कैसे हैंडल करना है।

चीन की वो स्तिथि हुई है की चीन अपने ही सैनिको का न ही नाम बता पा रहा है और न ही कोई आंकड़ा दे पा रहा है। चीन आधिकारिक रूप से आंकड़े बता देगा तो पूरी दुनिया में उसकी सेना की पोल खुल जाएगी और ताइवान की बात सच साबित हो जाएगी, ताइवान लम्बे समय से कहता आ रहा है की चीन की सेना सिर्फ कागज़ की शेर है। ये सिर्फ दिखाने के लिए है लड़ने के लिए नहीं, चीन बस कागज़ पर ही दिखा सकता है की उसके पास इतने सैनिक है, इतने हथियार है, पर असल में उसकी सिर्फ दिखाने के लिए है, चीन की सेना के पास लड़ने का कोई अनुभव नहीं है और ये बात लद्दाख में साबित हो गयी।

भारतीय सेना ने 43 से ज्यादा चीनियों के मरने का आंकड़ा दिया था, साथ ही ये बताया था की बहुत सारे चीनी घायल है, इसके बाद चीन की सोशल मीडिया से ही 63 का आंकड़ा सामने आया फिर ये जानकारी भी सामने आई की 112 तक चीनी सैनिक मारे गए है और ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, असल में जो चीनी घायल थे वो भी मर रहे है और इसी कारण आंकड़ा बढ़ रहा है। बिहार रेजीमेंट ने अपनी पारंपरिक युद्ध कला – कौशल से चीनी सैनिको को बिना गोली के 6 इंच छोटा कर दिया। चीनी के मरने का आंकड़ा और बढ़ सकता है क्यूंकि अभी भी बहुत से चीनी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है, ये आंकड़ा 250 को भी पार कर सकता है।

1 comment on “अब भारत को खतरा चीन-पाक से नहीं, “जयचंदों” से

  1. Bhiya ji aap bhi BJP party ka gun gan karne lage hai lagta hai Rajiv Bhai ko Aapne bhula diya hai unhone kaha tha kisi bhi party ke sahare desh nahi chal sakta ye satya hai aaj modi ne FDI 100% kar diya kuchh sectoro me ye bat bhi rajiv bhai ne kahi thi lekin unki jo bat unhohone aaj se 10 sal pahle kahi thi o IS modi sach kar di Bharat me Swadeshi ka Nara to diya lekin khuli chhut videshi company co de di modi ne Jaychand to congress party hai hi aap unse kuchh kam nahi Photo lagate ho rajiv Bhai ka Samarthan karte ho BJP Ka wa re haramkhoro Bhai ji 370 hatake india china ke bich vyapar ho is liye hataya 370 aur kaha gun gan ga rahe ho modi ji ka.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *